बंगाल की जनता भय के साए में : श्याम सुन्दर
Apr 07, 2026 07:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की कि वे राज्य को अराजकता से मुक्त करें। उन्होंने कहा कि बंगाल और बिहार का संबंध महत्वपूर्ण है, और वर्तमान स्थिति दोनों राज्यों के विकास को प्रभावित कर रही है।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल भय, अराजकता और राजनीतिक हिंसा के माहौल में जी रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वे बंगाल को बख्श दें और जनता को राहत दें। उन्होंने कहा कि बंगाल और बिहार का संबंध अन्योनाश्रयी है। वर्तमान स्थिति में दोनों राज्यों के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


