ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामहागठबंधन में समन्वय को जल्द बनेगी कमेटी : मांझी

महागठबंधन में समन्वय को जल्द बनेगी कमेटी : मांझी

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) प्रमुख पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा है कि महागठबंधन में समन्वय के लिए समिति बनेगी। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। इससे महागठबंधन और मजबूत होगा। उन्होंने अपनी...

महागठबंधन में समन्वय को जल्द बनेगी कमेटी : मांझी
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSun, 19 Aug 2018 01:33 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) प्रमुख पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा है कि महागठबंधन में समन्वय के लिए समिति बनेगी। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। इससे महागठबंधन और मजबूत होगा। उन्होंने अपनी पार्टी को भी और मजूबत करने के लिए हर बूथ पर पांच सदस्यों की कमेटी बनाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया।

श्री मांझी ने शनिवार को स्ट्रैंड रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर पार्टी के जिलाध्यक्षों से बातचीत में दावा किया कि अगले चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी। सरकार बनाने में हमारी पार्टी का बड़ा योगदान होगा। प्रदेश अध्यक्ष वृशिण पटेल ने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा एक ही लक्ष्य है कि हम सभी 38 जिलों में संगठन को बूथ कमेटी तक ले जाएं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में डॉ. अनिल कुमार, अजीत कुमार, ज्योति देवी, डॉ. रवींद्र राय, डॉ. दानिश रिजवान, बीएल वैश्यन्त्री, अनामिका पासवान, विजय यादव और पूनम पासवान आदि उपस्थित थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें