शादी समारोह के लिए संबंधित परिवार को मिलेंगे कॉमर्शियल गैस सिलेंडर
शादी समारोह के लिए परिवारों को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। हर परिवार को उपलब्धता के अनुसार सिलेंडर मिलेंगे। मंत्री लेशी सिंह ने बताया कि राज्य में 99 जार 346 घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू हैं। 35 लाख राशन कार्ड रद्द करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

शादी समारोह के लिए संबंधित परिवार को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर दिये जाएंगे। जिलों में उपलब्धता के आधार पर हर परिवार को सिलेंडर दिया जाएगा। इसको लेकर सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। इस संबंध में विभाग के सचिव अभय सिंह ने बताया कि जिले में अगर चार हजार कॉमर्शियल सिलेंडर हैं और वहां एक हजार शादियां हैं। ऐसे में हर परिवार को चार-चार सिलेंडर मिलेंगे। वहीं, राज्य के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर पांच किलों का सिलेंडर दिया जाएगा।
इसके लिए कनेक्शन की जरूरत नहीं है। वहीं, दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को भी यह सुविधा दी जाएगी। मीडिया के सवाल पर उन्होंने बताया कि पांच किलो के गैस सिलेंडर की सुविधा विद्यार्थियों के लिए नहीं है।मंत्री ने आगे कहा कि बुकिंग के तीन से चार दिनों के भीतर रसोई गैस उपभोक्ता के घर में आपूर्ति कर दी जा रही है। लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सभी जिलों में सख्त निगरानी की जा रही है। कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए अब तक 25,560 निरीक्षण किये गये हैं। इस दौरान 1662 सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 114 एफआईआर दर्ज कराई गई है। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय है।एक लाख घरों में पीएनजी कनेक्शन पहुंचामंत्री ने बताया कि राज्य में 99 जार 346 घरों में पीएनजी कनेक्शन चालू हैं, जबकि 55 हजार 25 घर कनेक्शन के लिए तैयार हैं। लगभग 3.39 लाख घरों में इसके लिए आधारभूत संरचना स्थापित हो चुकी है। पिछले वर्ष पीएनजी कनेक्शन की गति 3,000–3,500 प्रति माह थी, जो मार्च 2026 में बढ़कर 8,000 प्रति माह हो गई है। 17 जिलों में पाइपलाइन से गैस आपूर्ति हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग के पदाधिकारी विभूति रंजन चौधरी, उपेंद्र और सुनील कुमार उपस्थित थे।35.36 लाख राशन कार्ड रद्द होंगेराज्य में 57 लाख एक हजार राशन कार्ड को केंद्र सरकार ने संदिग्धों की सूची में डाला था। विभाग ने इसकी जांच करायी तो इनमें 17 लाख 69 हजार राशन कार्ड सही पाये गये। वहीं, 35 लाख 36 हजार राशन कार्ड को रद्द करने के लिए चिह्नित किया गया है। शेष राशन कार्ड की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


