ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामौसम: बिहार में 22 के बाद गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

मौसम: बिहार में 22 के बाद गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

बिहार में 22 नवंबर के बाद पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। पिछले दिनों बंगाल के खाड़ी क्षेत्र में आये गाजा चक्रवाती तूफान की वजह से पश्चिमी...

मौसम: बिहार में 22 के बाद गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड
पटना। वरीय संवाददाताMon, 19 Nov 2018 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में 22 नवंबर के बाद पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। पिछले दिनों बंगाल के खाड़ी क्षेत्र में आये गाजा चक्रवाती तूफान की वजह से पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा ठिठका वरना अब तक बिहार के विभिन्न शहरों के तापमान में तेजी से गिरावट आ गई होती। 

मौसमविदों के मुताबिक अभी पाकिस्तान में पश्चिम विक्षोभ की स्थिति है। अगले चार दिनों में इसके भारत के विभिन्न राज्यों से होकर बिहार तक पहुंचने के आसार हैं। इसके बाद ही पारे में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि उत्तर बिहार से उत्तरी पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के कुछ हिस्से  से होते हुए आसाम तक पूर्व पश्चिम ट्राफ की स्थिति बनी है। इस वजह से उत्तर बिहार में पूर्वा हवा का प्रभाव रहेगा और नमी बढ़ेगी। 

रविवार को पटना का मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम 14 डिग्री रहा। गया में न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 14.2 और पूर्णिया में 12.9 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी मौसम सामान्य रहेगा। पटना व अन्य शहरों का तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें