Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCold Weather Expected in Bihar After Western Disturbance and Cyclonic Storm
बिहार में अभी नहीं बढ़ेगी ठंड, 26 नवंबर के बाद गिरेगा पारा

बिहार में अभी नहीं बढ़ेगी ठंड, 26 नवंबर के बाद गिरेगा पारा

संक्षेप:

बिहार में ठंड का एहसास पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक तूफान के प्रभाव के बाद होगा। 26 नवंबर को साइक्लोनिक तूफान आने की आशंका है, जिससे न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट संभव है। राज्य में अगले 6-7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, और पटना में हल्का कोहरा रहेगा।

Nov 24, 2025 04:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ या बारिश का प्रभाव होने के बाद ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। 26 नवंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक तूफान आने की आशंका है। वहीं पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर की ऊपरी हवा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस कारण लगातार हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है। इसी कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आ रही है और न ही सुबह के समय अधिक कोहरा हो रहा है। इस कारण ठंड में बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी कारण उम्मीद जताई जा रही है कि साइक्लोनिक तूफान आने के बाद, जब उसका प्रभाव समाप्त हो जाएगा, उसके बाद ही एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने या बारिश होने का आकलन करने के बाद ही जानकारी मिलेगी कि राज्य में कब से लोगों को ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार बिहार या उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित आसपास के इलाकों में भी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने या बारिश होने से राज्य के मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक आएगी गिरावट

राज्य के ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में सोमवार को भी गिरावट आने के आसार हैं। इस दौरान एक से दो डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का पूर्वानुमान है। रविवार को राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। प्रदेश का अधिकतम तापमान 25.2 से 31.2 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 12.3 से 19.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज में और सबसे कम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में रिकॉर्ड हुआ है।