ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाजेपी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

जेपी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 115वीं जयंती पर आयकर गोलम्बर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें...

जेपी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 11 Oct 2017 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 115वीं जयंती पर आयकर गोलम्बर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री अनंत कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंकिशोर यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, जदयू नेता अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन एवं भजन कीर्तन का गायन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें