ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासंविधान बचाने के लिए आगे आएं CM नीतीश : कन्हैया

संविधान बचाने के लिए आगे आएं CM नीतीश : कन्हैया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश के संविधान को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। यदि वे ऐसा करते हैं तो हम लोग साथ चल सकते हैं। भाकपा की 25 अक्टूबर को होने वाली रैली सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि...

संविधान बचाने के लिए आगे आएं CM नीतीश : कन्हैया
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरो Tue, 23 Oct 2018 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश के संविधान को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। यदि वे ऐसा करते हैं तो हम लोग साथ चल सकते हैं। भाकपा की 25 अक्टूबर को होने वाली रैली सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बचाने के लिए है। इसमें गुलाम नबी आजाद, तेजस्वी यादव, जिग्नेश मेवाणी समेत सभी विपक्षी दलों के नेता भाग लेंगे। भाकपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने ये बातें मंगलवार को जनशक्ति भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेएनयू प्रकरण में उनका साथ दिया था। बिहार सरकार कोई अच्छा काम करती है तो उसकी सराहना करेंगे। लेकिन आज बिहार की व्यवस्था पर सवाल पूछना लाजमी हो गया है। आरोप लगाया कि यहां स्वास्थ्य और विधि-व्यवस्था की हालत भी खराब है। एम्स और बेगूसराय मंसूचक की घटनाओं पर कहा कि भाजपा उनके खिलाफ साजिश कर रही है। 

कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार सीबीआई, चुनाव आयोग, मीडिया समेत संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। एक सवाल पर कहा कि बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ने के मामले में यदि महागठबंधन के सभी दलों में सहमति बनती है और पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है तो वे मना नहीं करेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें