वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गायब रहने वाले स्वास्थ्य पदाधिकरी से मांगा जवाब
सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल ने एक बैठक आयोजित की जिसमें कई सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनुपस्थित रहे। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता और लापरवाही मानते हुए 24 घंटे में जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए बैठक आयोजित की थी। इसमें पांच सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और पांच प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंधक अनुपस्थित रहे। सिविल सर्जन ने इसे कार्य के प्रति असंवेदनशीलता, अनुशासनहीनता और लापरवाही मान 24 घंटे में जवाब मांगा है। बैठक की सूचना सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सीएचओ एवं एएनएम को दे दी गई थी। इसके बावजूद बाढ़, बिहटा, दानापुर, खुसरुपुर और मोकामा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वीसी में शामिल नहीं हुए। बेलछी, बिहटा, दानापुर, खुसरुपुर व मोकामा के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक भी बैठक से गायब रहे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
मामले की सूचना जिला पदाधिकारी एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक को भी भेज दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


