सचिवालय हॉल्ट के पास की क्षतिग्रस्त सड़क जल्द दुरुस्त होगी

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सचिवालय हॉल्ट के पास की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और जल निकासी व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश में जलनिकासी के लिए पंप सेट लगाए गए हैं।

सचिवालय हॉल्ट के पास की क्षतिग्रस्त सड़क जल्द दुरुस्त होगी

सचिवालय हॉल्ट के पास की क्षतिग्रस्त सड़क जल्द दुरुस्त होगी। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने संबंधित अधिकारियों को सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त ने शुक्रवार को नूतन राजधानी अंचल के अंतर्गत वार्ड- 3, 4, 9 एवं 10 के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित वार्डों के पार्षद, अभियंता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने ईको पार्क-2 स्थित ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन, विधानसभा परिसर, आरा गार्डेन, बीआईटी मेसरा परिसर, पुलिस कॉलोनी अनीसाबाद सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर मानसून पूर्व तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की।

विधानसभा परिसर में लगाए गए हैं पंप : विधानसभा परिसर में जलनिकासी व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने नगर आयुक्त को बताया कि सामान्य बारिश की स्थिति में परिसर से जलनिकासी हो जाती है, लेकिन भारी और लगातार बारिश होने की स्थिति में त्वरित जलनिकासी करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विभिन्न क्षमता के पंप सेट लगाए गए हैं। नगर आयुक्त ने इस व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी उपकरणों को हर समय संचालन योग्य बनाए रखने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस कॉलोनी और अनीसाबाद में नगर आयुक्त ने चैंबर खुलवाकर नालों की उड़ाही और सफाई कार्यों की वास्तविक स्थिति की जांच की गई। जांच के दौरान उड़ाही कार्य संतोषजनक पाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।