शराबकांड में कोई दोषी नहीं बचेगा : चिराग

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जहरीली शराबकांड में किसी को बख्शने की बात की। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जांच गंभीरता से चल रही है और यदि स्थानीय प्रशासन...

शराबकांड में कोई दोषी नहीं बचेगा : चिराग

लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जहरीली शराबकांड मामले में कोई दोषी नहीं बचेगा। शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए श्री पासवान ने कहा कि जिस तरीके से इस मामले की जांच हो रही है, उससे स्पष्ट है कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय प्रशासन में भी अगर किसी की मिलीभगत है तो उन लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। नीतीश सरकार इस मामले में बेहद गंभीर है। उन्होंने इस मामले में विपक्षी दलों के बयान पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि वे सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।