शराबबंदी के फायदे समझने को समीक्षा जरूरी : चिराग

Mar 01, 2026 06:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में शराबबंदी की समीक्षा की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की समीक्षा जरूरी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उद्देश्य पूरा हो रहा है या नहीं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों से शराब की तस्करी और होम डिलीवरी की समस्याओं पर भी चिंता जताई।

शराबबंदी के फायदे समझने को समीक्षा जरूरी : चिराग

लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में शराबबंदी की समीक्षा की मांग का समर्थन किया है। रविवार को पटना में पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की समीक्षा जरूरी है। यह पता लगाने के लिए कि जिस उद्देश्य-लक्ष्य के साथ प्रतिबंध लगाया गया, क्या वह पूरा हो रहा है? अगर पूरा नहीं हो रहा तो उसमें कमी-खामी क्या है? उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों से शराब लाकर ब्लैक मार्केट में बिकने की सूचनाएं हैं? बार-बार होम डिलेवरी की बात उठती है। इन तमाम चीजों की समीक्षा से ही पता चलेगा कि जिस उद्देश्य के साथ शराबबंदी लायी गयी थी, क्या उसके लाभ हम ले पा रहे हैं।

अगर नहीं ले पा रहे तो क्या उसकी खामियां हैं। कहां पर लीकेज है? उनको टाइट करने के लिए भी समीक्षा होनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।