नीतीश का निर्णय दूरदर्शी और साहसिक : चिराग

Mar 05, 2026 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा नामांकन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीतीश का निर्णय साहसिक और दूरदर्शी है। पासवान ने नीतीश के अनुभव और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन में नई पहचान बनाई है।

नीतीश का निर्णय दूरदर्शी और साहसिक : चिराग

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने राज्यसभा नामांकन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार का निर्णय साहसिक और दूरदर्शी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और लगभग दो दशकों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में रहते हुए नीतीश कुमार ने राज्य में अनेक विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान बनाई। मुख्यमंत्री जी ने हर क्षेत्र में विकास को एक नई दिशा और आयाम दिया।

अब उन्होंने राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का फैसला लिया है, जो एक साहसिक और दूरदर्शी निर्णय है। उनके अनुभव, नेतृत्व और दूरदृष्टि का लाभ अब देश के उच्च सदन को भी मिलेगा। मैं उन्हें अपने और अपनी पार्टी की ओर से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। चिराग ने गठबंधन द्वारा राज्यसभा के लिए नामित सभी उम्मीदवारों को भी जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।