ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामुख्यमंत्री 11 को करेंगे तीन दिनी आयुर्वेद पर्व का उद्घाटन

मुख्यमंत्री 11 को करेंगे तीन दिनी आयुर्वेद पर्व का उद्घाटन

आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय के सहयोग से बिहार सहित देश के 4 राज्यों में 11, 12 और 13 दिसम्बर को आयुर्वेद पर्व का आयोजन किया जा रहा...

मुख्यमंत्री 11 को करेंगे तीन दिनी आयुर्वेद पर्व का उद्घाटन
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 06 Dec 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय के सहयोग से बिहार सहित देश के 4 राज्यों में 11, 12 और 13 दिसम्बर को आयुर्वेद पर्व का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 दिसम्बर को नालंदा के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्री, आयुष मंत्रालय के सचिव समेत विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल लोगों के बीच आयुर्वेद की अधिक से अधिक स्वीकृति सुनिश्चित करनी है, बल्कि वर्तमान बीमारियों के इलाज के लिए आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाना है। लोगों को अच्छे स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद को लेकर जागरूक करना भी है। त्रिदिवसीय आयुर्वेद पर्व के आयोजन के दौरान देशभर के आयुष चिकित्सक लोगों को स्वस्थ रहने की जानकारी देंगे।

जनवरी तक 3270 आयुष चिकित्सको की नियुक्ति

दरभंगा में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोमवार को कहा कि आयुर्वेद कॉलेज और अस्पताल में अगले सत्र से पढ़ाई प्रारम्भ कराने को लेकर विभागीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। आयुष कॉलेज और अस्पतालों को सुदृढ़ किए जा रहें हैं। अगले साल जनवरी तक 3270 आयुष चिकित्सको की नियुक्ति की जायेगी। इनको आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक और यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के साथ अन्य अस्पतालों में नियुक्ति किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें