सीएम ने स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व मंत्री स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने स्मृति संग्रहालय में स्व. प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कई मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पूर्व मंत्री स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्मृति संग्रहालय में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना कार्यक्रम में स्व. प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व सांसद और स्व. डॉ. ब्रज बिहारी प्रसाद की पत्नी रमा देवी, तारकिशोर प्रसाद, छोटी कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जीवन कुमार, शाहनवाज हुसैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और परिजन उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


