जनविश्वास और सेवा का स्वर्णिम अध्याय है 12 वर्ष : सम्राट

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'प्रधानसेवक' बनने का संकल्प 26 मई 2014 को विकसित भारत के अभियान में बदल गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता और राष्ट्रगौरव के नए आयाम स्थापित किए हैं।

जनविश्वास और सेवा का स्वर्णिम अध्याय है 12 वर्ष : सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानसेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा का जो संकल्प लिया था, वह आज विकसित भारत के विराट अभियान में परिवर्तित हो चुका है। यह 12 वर्ष जनविश्वास और सेवा का स्वर्णिम अध्याय है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट किया है कि गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते सम्मान तक, मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भरता और राष्ट्रगौरव के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनका हर निर्णय राष्ट्रहित और हर क्षण मां भारती की सेवा के लिए समर्पित रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र जन-जन की शक्ति बनकर उभरा है, जिसके संबल से भारत आत्मविश्वास और संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।