Hindi NewsBihar NewsPatna NewsChief Minister s Women Employment Scheme Over 9 5 Million Applications Received

महिला रोजगार योजना में अब तक 95 लाख आवेदन आये

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में 95 लाख से अधिक जीविका दीदियों ने आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हुई है। योजना में गड़बड़ी के मामलों में 43 जीविका कैडरों को बर्खास्त किया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 11 Sep 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
महिला रोजगार योजना में अब तक 95 लाख आवेदन आये

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में 95 लाख से अधिक जीविका दीदियों ने आवेदन कर दिया है। सात सितंबर से आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, इस योजना को लेकर लाभुकों से पैसे की मांग करने के मामलों में 43 जीविका कैडरों को बर्खास्त भी कर दिया गया है। इस संबंध में जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि जिलों को निर्देश दिया गया है कि जल्द-से-जल्द जीविका से जुड़ी सभी इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त कर लें। साथ ही इस योजना को लेकर किसी भी तरह की गड़बड़ी करने पर जीविका कैडरों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश हैं।

दूसरी ओर जीविका सदस्य बनने के लिए भी आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। नगर क्षेत्रों में ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे हैं। शहर की 20 हजार से अधिक महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन जीविका सदस्य बनने के लिए प्राप्त हुए हैं। मालूम हो कि जीविका दीदियों को रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में दस हजार रुपये दिये जाने हैं, जिसको लेकर आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।