Hindi NewsBihar NewsPatna NewsChief Minister Nitish Kumar Inspects Sonpur Mela Ensures Security and Facilities
सोनपुर मेले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हों: नीतीश

सोनपुर मेले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हों: नीतीश

संक्षेप:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोनपुर मेले का निरीक्षण किया और सुरक्षा तथा नागरिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न सरकारी प्रदर्शनों का जायजा लिया और जीविका दीदियों ने आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। सीएम ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया।

Sun, 30 Nov 2025 06:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के निर्देश दिये हैं। वे रविवार को सोनपुर मेला का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला सह प्रदर्शनी क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से मेला परिसर में नागरिक सुविधाओं, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी, ग्रामश्री मंडप, आपदा प्रबंधन, राज्य स्वास्थ्य समिति, सामाजिक सुरक्षा, बिहार अग्निशमन सेवा, महिला एवं बाल विकास निगम और जीविका दीदियों समेत अन्य सरकारी स्टॉल और प्रदर्शनी में विभिन्न उत्पादों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान निर्माणकर्ताओं व विक्रेताओं ने उत्पाद के निर्माण और उसकी लोगों तक पहुंच के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं व सहायता के लिये मुख्यमंत्री का आभार जताया। मेले के आयोजन में वित्तीय सहायता उपलब्ध: सीएम ने कहा कि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और पर्यटन विभाग द्वारा मेले के आयोजन में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। मेला क्षेत्र में विभिन्न सरकारी विभागों यथा ग्रामीण विकास विभाग का ग्रामश्री मंडप, महिला एवं बाल विकास विभाग, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, रेल ग्राम, केन्द्रीय मंत्रालयों, खान मंत्रालय, कोल इंडिया लिमिटेड, सशस्त्र सीमा बल आदि द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी है। बड़ी संख्या में लोग इन्हें देखने आते हैं और सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के विषय में जानकारी प्राप्त करते हैं। जीविका दीदियों ने सीएम से कहा-आपकी वजह से हुए आत्मनिर्भर: जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिल रही राशि से हो रहे फायदों को लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने जीविका दीदियों को आगे बढ़ाने के लिए काफी मदद की है। आपकी बदौलत राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि का चेक प्रदान करने के बाद आगे भी बेहतर करने का आश्वासन दिया।