मुख्यमंत्री ने अतिथिशाला का किया शिलान्यास

Feb 22, 2026 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में पटेल नवजागरण न्यास द्वारा आयोजित सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और रिमोट के माध्यम से अतिथिशाला के शिलापट्ट का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने अतिथिशाला का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना द्वारा आयोजित सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए और इसका शिलान्यास किया। पटना-डोभी बाईपास के पास स्थित सिमरा निसरपुरा में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से अतिथिशाला के शिलापट्ट का अनावरण भी किया। वहीं, पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक वशिष्ठ सिंह, शुभानंद मुकेश, रूहेल रंजन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।