ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामुख्यमंत्री से मिले नार्वे के राजदूत

मुख्यमंत्री से मिले नार्वे के राजदूत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर नार्वे के राजदूत नील्स रैगनर कैमस्वैग ने बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने नीपी (नार्वे इंडिया पार्टनरशिप इनिसिएटिव) की प्रगति के संबंध...

मुख्यमंत्री से मिले नार्वे के राजदूत
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 13 Sep 2017 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर नार्वे के राजदूत नील्स रैगनर कैमस्वैग ने बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने नीपी (नार्वे इंडिया पार्टनरशिप इनिसिएटिव) की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, एग्रो प्रोसेसिंग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी आदि क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर चर्चा हुई। राजदूत ने कहा कि नार्वे बिहार में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करना चाहता है। नार्वे बिहार में आर्थिक निवेश को इच्छुक है। नार्वे के राजदूत ने भारत के साथ अपने पुराने संबंधों के बारे में भी चर्चा की और कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध शुरू से रहा है। इसे और मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। राजदूत ने भी मुख्यमंत्री को उपहार भेट किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें