ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामुख्यमंत्री आवास में होगी छठ पूजा

मुख्यमंत्री आवास में होगी छठ पूजा

मुख्यमंत्री आ‌वास में हर साल की तरह इस बार भी छठ पूजा का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाभी और भांजी छठ का व्रत रख रही हैं। साथ ही परिवार के कई अन्य सदस्य भी पूजा में भाग लेने पहुंचे हैं।...

मुख्यमंत्री आवास में होगी छठ पूजा
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 23 Oct 2017 06:28 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री आ‌वास में हर साल की तरह इस बार भी छठ पूजा का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भाभी और भांजी छठ का व्रत रख रही हैं। साथ ही परिवार के कई अन्य सदस्य भी पूजा में भाग लेने पहुंचे हैं। आवास परिसर में ही अर्घ्य देने की भी व्यवस्था की गई है। छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है।

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री हर साल लोकआस्था के इस महान पर्व छठ के सम्पूर्ण आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ऊर्जा के प्रमुख स्त्रोत सूर्य यानी भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं। छठ पर्व को लेकर एक अण्णे मार्ग में खासी गहमागहमी रहती है। खरना के दिन मुख्यमंत्री आवास में मंत्री, सांसद, विधायक समेत अन्य गणमान्य लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें