सीएनएलयू और एएससीआई के बीच हुआ शैक्षणिक समझौता

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया, हैदाराबाद के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य विधि शिक्षा, लोक नीति और प्रबंधन अध्ययन में समन्वय स्थापित करना है। दोनों संस्थान संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम और शोध परियोजनाएं विकसित करेंगे।

सीएनएलयू और एएससीआई के बीच हुआ शैक्षणिक समझौता

चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया, हैदाराबाद के बीच मंगलवार को शैक्षणिक व संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मौके पर सीएनएलयू के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) एसपी सिंह व एएससीआई के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में समझौते को औपचारिक रूप दिया गया। सीएनएलयू प्रशासन ने बताया कि समझौता विवि के कुलपति प्रो. फैजान मुस्तफा के मार्गदर्शन में किया गया है, जिसका उद्देश्य विधि शिक्षा, लोक नीति और प्रबंधन अध्ययन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। एएससीआई, हैदराबाद की स्थापना 1956 में हुई थी और यह एशिया का तीसरा सबसे पुराना प्रबंधन संस्थान है। इसे भारत सरकार, यूएनडीपी, विश्व बैंक और एडीबी जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से मान्यता प्राप्त है。

एमओयू के अंतर्गत सहयोग

एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, पाठ्यक्रम निर्माण, सेमिनार, वेबिनार, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, शोध परियोजनाएं और ऑनलाइन-हाइब्रिड मॉड्यूल विकसित करेंगे। प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) और कार्यकारी शिक्षा कार्यक्रमों का भी संचालन करेंगे।

साझेदारी के लाभ

रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) एसपी सिंह ने कहा कि यह साझेदारी सीएनएलयू की विधिक शिक्षा एवं शोध विशेषज्ञता को एएससीआई की शासन, लोक नीति और प्रबंधन के क्षेत्र में स्थापित अनुभव से जोड़ेगी। एएससीआई के अधिकारियों ने इसे सार्वजनिक नीति और प्रशासनिक क्षमता निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताया। विवि प्रशासन के अनुसार यह सहयोग छात्रों, संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और नीति-निर्माताओं को अंतर्विषयक अध्ययन एवं शोध के नए अवसर उपलब्ध कराएगा व देश में शासन एवं पेशेवर क्षमता निर्माण को नई दिशा देगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और एएससीआई के बीच समझौता ज्ञापन किस उद्देश्य से हुआ है?
समझौता ज्ञापन का उद्देश्य विधि शिक्षा, लोक नीति और प्रबंधन अध्ययन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।