Hindi NewsBihar NewsPatna NewsCentral Health Minister JP Nadda Advocates for TB-Free India with Bihar MPs
टीबी उन्मूलन के जन आंदोलन का नेतृत्व संभालें सांसद : नड्डा

टीबी उन्मूलन के जन आंदोलन का नेतृत्व संभालें सांसद : नड्डा

संक्षेप:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बिहार के सांसदों के साथ बैठक में टीबी मुक्त भारत के लिए जन आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 2015 से 2024 के बीच देश में टीबी के मामलों में 21% की गिरावट आई है। बिहार में स्क्रीनिंग और रोगी सहायता में प्रगति ने राष्ट्रीय स्तर पर सुधार में योगदान दिया है।

Dec 04, 2025 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने टीबी मुक्त भारत की दिशा में गति बढ़ाने के लिए गुरुवार को बिहार के सांसदों के साथ बात की। उन्होंने सासंदों का आह्वान किया कि टीबी उन्मूलन के लिए जन आंदोलन को आगे बढ़ाने में नेतृत्व संभालें। नई दिल्ली स्थित विस्तारित संसद भवन एनेक्सी में बिहार के सांसदों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने बताया कि देश में 2015 और 2024 के बीच टीबी के मामलों में 21 फीसदी की गिरावट आई है। यह गिरावट वैश्विक औसत से लगभग दोगुनी है। साथ ही 90 फीसदी उपचार सफलता दर भी भारत की है, जो विश्वव्यापी औसत से अधिक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्क्रीनिंग, सामुदायिक स्तर पर पहुंच और रोगी सहायता में बिहार की महत्वपूर्ण प्रगति राष्ट्रीय प्रगति को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। श्री नड्डा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत केवल एक स्वास्थ्य पहल नहीं है, बल्कि सामूहिक इच्छाशक्ति और सक्रिय राजनीतिक नेतृत्व द्वारा संचालित एक जन-नेतृत्व वाला आंदोलन है। बैठक में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री राम नाथ ठाकुर, केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के अलावा बिहार सांसदगण उपस्थित रहे।