सीबीएसई : 14 तक प्रायोगिक-आंतरिक परीक्षा का अंक अपलोड करें स्कूल

Feb 11, 2026 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 10वीं और 12वीं के प्रायोगिक और आंतरिक मूल्यांकन के अंक 14 फरवरी 2026 तक अपलोड करें। बोर्ड ने बताया कि 30% स्कूलों ने अभी तक अंक अपलोड नहीं किए हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई करेक्शन संभव नहीं होगा।

सीबीएसई : 14 तक प्रायोगिक-आंतरिक परीक्षा का अंक अपलोड करें स्कूल

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक, परियोजना कार्य और आंतरिक मूल्यांकन के अंक 14 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दें। बोर्ड ने इसे लेकर दूसरा रिमाइंडर जारी किया है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड नहीं करने पर आगे परेशानी हो सकती है। बोर्ड के अनुसार यह प्रक्रिया एक जनवरी 2026 से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। बोर्ड ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अब तक 30% स्कूलों ने मार्क्स अपलोड नहीं किया है।

सीबीएसई ने कहा कि कुछ स्कूल डाटा में सुधार के लिए बैच डिलीट कर दोबारा भरने की प्रक्रिया अपना रहे हैं, लेकिन 14 फरवरी के बाद किसी भी तरह का डिलीशन या करेक्शन संभव नहीं होगा। क्योंकि इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 के लिए आईपीएस सिस्टम लॉन्च कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।