उत्तरपुस्तिकाओं का सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन को आवेदन दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

सीबीएसई ने कहा है कि जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी, अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। ये सुविधाएं केवल द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं के बाद उपलब्ध होंगी। एलओसी जमा करने की प्रक्रिया आज से शुरू होगी।

उत्तरपुस्तिकाओं का सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन को आवेदन दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद

सीबीएसई ने स्पष्ट कर दिया है कि जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी, अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन (री-इवैलुएशन) जैसी सुविधाओं का लाभ तो उठा सकते हैं, लेकिन ये सभी सुविधाएं केवल द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं के बाद ही उपलब्ध कराई जाएंगी। ये सुविधाएं पूरी तरह ऑनलाइन होंगी। बता दें कि सीबीएसई की दो बोर्ड परीक्षा नीति के तहत दूसरी बोर्ड परीक्षाएं मई मध्य से शुरू करने का प्रस्ताव है। इससे पहले बोर्ड की ओर से एक परिपत्र जारी किया जा चुका है, जो वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं के लिए एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) जमा करने की प्रक्रिया को लेकर भी बोर्ड ने तारीखों का ऐलान कर दिया है।

एलओसी जमा करने की प्रक्रिया आज से शुरू होगी : बोर्ड ने दूसरी बोर्ड परीक्षाओं के लिए एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट) करने की तिथि जारी कर दी है। एलओसी भरने की प्रक्रिया स्कूलों की ओर से की जाएगी। गुरुवार से पांच दिनों तक यह प्रक्रिया चलेगी। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा पास करने के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, साथ ही जो कंपार्टमेंट श्रेणी में रखे गए हैं, उनके लिए एलओसी भरा जाएगा। इससे बोर्ड यह तय करेगा कि कितने परीक्षार्थी दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।