शारीरिक दक्षता परीक्षा में सीवान का अभ्यर्थी गिरफ्तार

Mar 02, 2026 06:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

गर्दनीबाग हाईस्कूल में सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। जांच में बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान में गड़बड़ी मिली। आरोप है कि उसने किसी और को लिखित परीक्षा में बैठाया और खुद परीक्षा देने आया। यह मामला अन्य अभ्यर्थियों के साथ मिलकर किया गया था।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सीवान का अभ्यर्थी गिरफ्तार

गर्दनीबाग हाईस्कूल में चल रही सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान सोमवार को अभ्यर्थी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। जांच में बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान के दौरान गड़बड़ी सामने आया। आरोप है कि लिखित परीक्षा में किसी अन्य व्यक्ति को बैठाया था और स्वयं शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने पहुंचा था। गिरफ्तार अभ्यर्थी रोहित कुमार सीवान निवासी है। गर्दनीबाग थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो मिलान किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि सभी गिरफ्तार अभ्यर्थी ने लिखित परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी को बैठाया था और खुद शारीरिक दक्षता परीक्षा देने पहुंचा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।