ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनालालू समीक्षा का अर्थ नहीं समझ सकते : संजय

लालू समीक्षा का अर्थ नहीं समझ सकते : संजय

विधान पार्षद सह जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि लालू प्रसाद समीक्षा को नहीं समझ सकते हैं। नीतीश कुमार बिहार के सीएम हैं और उनका काम चरणबद्ध तरीके से सभी विभागों की समीक्षा करना है। लालू...

लालू समीक्षा का अर्थ नहीं समझ सकते : संजय
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 07 Aug 2017 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

विधान पार्षद सह जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि लालू प्रसाद समीक्षा को नहीं समझ सकते हैं। नीतीश कुमार बिहार के सीएम हैं और उनका काम चरणबद्ध तरीके से सभी विभागों की समीक्षा करना है। लालू प्रसाद के समय में इसकी परिपाटी नहीं थी। इसकी शुरुआत तो नीतीश कुमार ने की है। प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की सत्ता से बेदखल होने पर लालू प्रसाद दूसरे दल के उन नेताओं पर अपना दांव खेल रहे हैं, जिनकी राजनीति डेड हो चुकी है। लालू प्रसाद सत्ता में आने के लिए दूसरों की सहायता लेते हैं, लेकिन यदि लाभ पहुंचाना होता है तो अपने परिवार के लोगों को लाभ पहुचाते हैं। सांसद, मंत्री व विधायक बनाने में अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं। नीतीश कुमार ने कभी घर में बैठकर राजनीति नहीं की है। समय-समय पर उन्होंने यात्राएं भी की हैं और लोगों से फिडबैक भी लिया है। मुख्यमंत्री ने अब तक दस यात्राएं निकाली है। इनमें न्याय यात्रा, विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, निश्चय यात्रा, विश्वास यात्रा और संपर्क यात्रा शामिल है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें