उपचुनाव : जदयू- भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
बिहार में एक लोकसभा और पांच विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए जदयू और भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची बुधवार को जारी कर...
बिहार में एक लोकसभा और पांच विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए जदयू और भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची बुधवार को जारी कर दी। जदयू ने जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायर्ण ंसह, आरसीपी सिंह, प्रशांत किशोर सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है वहीं भाजपा ने कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, धर्मेन्द्र प्रधान, रविशंकर प्रसाद और गिरिराज सिंह सिंह, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित 35 नेताओं को।
जदयू ने बिजेंद्र प्रसाद यादव, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, श्याम रजक, संजय झा, रामसेवक सिंह, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, दिनेश चंद्र यादव, रामनाथ ठाकुर, नरेंद्र नारायण यादव, महेश्वर हजारी, गिरिधारी यादव, दुलालचंद गोस्वामी, कहकशां परवीन, संतोष कुशवाहा, अजय मंडल, कविर्ता सिंह, संतोष निराला, जयकुमार सिंहह, शैलेश कुमार, रमेश ऋषिदेव, मदन सहनी, लक्ष्मेश्वर राय, श्याम बहादुर सिंह, जनार्दन मांझी, गोपाल मंडल, रमेश कुशवाहा, मनीष कुमार, अभय कुशवाहा, ललन कुमार सर्राफ, रणवीर नंदन, मनोज यादव, संजय सिंह, मंजीत सिंह, जावेद इकबाल अंसारी और तनवीर अख्तर स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
उधर, भाजपा के स्टार प्रचारकों में बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी शामिल हैं। वहीं पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, पूर्व मंत्री राधामोहन सिंह, राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन, नीतीश मिश्रा और डॉ. संजय पासवान भी शामिल हैं।