Patna News: कटिहार रेल डीएसपी के बंद मकान से नकदी और जेवरात चोरी
Patna News: फुलवारीशरीफ की बिरला कॉलोनी में कटिहार रेल डीएसपी अरुण कुमार अकेला के बंद मकान में चोरी हो गई। चोर घर का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये, जेवरात और अन्य कीमती सामान ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Patna News: फुलवारीशरीफ की बिरला कॉलोनी में कटिहार रेल डीएसपी अरुण कुमार अकेला के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी कर ली। घटना गुरुवार रात की है। इस मामले में फुलवारी थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत की गई है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। कटिहार रेल डीएसपी अरुण कुमार अकेला का फुलवारीशरीफ की बिरला कॉलोनी स्थित मकान बंद था। उनकी पत्नी दिल्ली में हैं, जबकि वह स्वयं कटिहार में पदस्थापित हैं। बीती रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये, पायल, 35 चांदी के सिक्के, सोने के तीन टॉप्स सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग: स्थानीय लोगों का कहना है कि बिरला कॉलोनी में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार हुई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में नियमित गश्ती बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।


