ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाधान की सीधी बुआई करें किसान: मंत्री

धान की सीधी बुआई करें किसान: मंत्री

कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि धान की सीधी बुआई से किसानों को लाभ होगा। सरकार इसमें अनुदान दे रही है। किसान इस योजना का लाभ उठा सकते...

धान की सीधी बुआई करें किसान: मंत्री
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 05 Jun 2018 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि धान की सीधी बुआई से किसानों को लाभ होगा। सरकार इसमें अनुदान दे रही है। किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

मंत्री ने कहा कि इस साल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन व राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बिहार में 20 हजार 120 एकड़ में जीरो टिलेज से धान की सीधी बुआई का लक्ष्य है। धान उगाने की इस विधि में खेतों में जीरो टिलेज या सीड ड्रिल मशीन से धान की सीधी बुआई की जाती है। बदलते जलवायु परिवेश में वर्षा की अनिश्चितता बनी रहती है। धान की समय पर रोपाई के लिए जरूरत अनुसार सिंचाई जल उपलब्ध नहीं हो पाता है। रोपनी धान की तुलना में सीधी बुआई में पानी की कम जरूरत होती है।

नियोजन भवन में पौधारोपण

पटना। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नियोजन भवन में श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पौधारोपण किया। ‘पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का नारा दिया। कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन संतुलन को बनाए रखता है। मौके पर श्रमायुक्त गोपाल मीणा, सुनील कुमार तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें