ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापांच साल में गंगा पर होंगे 16 पुल : नंदकिशोर

पांच साल में गंगा पर होंगे 16 पुल : नंदकिशोर

पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि चचरी से नदी पार करने वाले बिहार की तस्वीर पुलों ने बदल दी है। अगले पांच-छह सालों में केवल गंगा पर ही राज्य में 16 पुल होंगे। दस-बारह साल पहले मात्र चार पुलों...

पांच साल में गंगा पर होंगे 16 पुल : नंदकिशोर
हिन्दुस्तान टीम,पटनाMon, 09 Oct 2017 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि चचरी से नदी पार करने वाले बिहार की तस्वीर पुलों ने बदल दी है। अगले पांच-छह सालों में केवल गंगा पर ही राज्य में 16 पुल होंगे। दस-बारह साल पहले मात्र चार पुलों के सहारे उत्तर और दक्षिण बिहार के लोग गंगा पार करते थे। आज बिहार के दोनों भाग का अंतर मिट गया है।

पथ निर्माण मंत्री सोमवार को पुलों की डिजाइन और निर्माण में नई तकनीक के समावेश पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। कार्यशाला का आयोजन पुल निर्माण निगम और केन्द्रीय सड़क शोध संस्थान ने किया था। मंत्री ने कहा कि निर्माण से लाभ तो होता है, लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो पैसे का अपव्यय भी होता है। राज्य में कई ऐसे पुल आज भी पड़े हैं, जिनका पहुंच पथ नहीं बना है। ऐसे पुलों में पैसा तो खर्च हो गया, लेकिन जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। अधिकारियों को इस बात पर नजर रखनी चाहिए।

बिना नाम लिए उन्होंने आर. ब्लॉक फ्लाइ ओवर की भी चर्चा की और कहा कि आधा पुल बन गया तो पता चला कि इसकी डिजाइन में गड़बड़ी है। ऐसे में समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। पुलों के निर्माण की तकनीक भी बदल रही है। गांधी सेतु की तकनीक पुरानी हो गई। अब उस तकनीक से पुल नहीं बनते हैं। वैसे इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित होने से इंजीनियर अपडेट होते हैं।

पुल निर्माण निगम ने ऊंचाई हासिल की : उन्होंने कहा कि 2005 में एनडीए की सरकार बनी तो पुल निर्माण निगम बंदी के कगार पर था। सरकार ने उसे न सिर्फ जीवित किया, बल्कि आज इस निगम ने देश में नई ऊंचाई हासिल की है। हम दूसरे राज्यों में भी निर्माण के लिए बीड करने लगे हैं। कार्यक्रम में पुल निगम के अध्यक्ष विनय कुमार और एमडी उमेश कुमार के अलावा लक्ष्मी नारायण दास और चमन प्रकाश सिन्हा आदि भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें