मोतिहारी में थाने का निजी मुंशी 14 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आदापुर थाना के निजी मुंशी इंतेखान आलम को 14 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। उन्हें जमुनापुर चौक से पकड़ा गया। मुंशी पर हथियार लाइसेंस के आवेदन की सत्यापन के लिए घूस मांगने का आरोप है। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी और जांच के बाद गिरफ्तारी हुई।

मोतिहारी में थाने का निजी मुंशी 14 हजार घूस लेते गिरफ्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) स्थित आदापुर थाना के निजी मुंशी इंतेखान आलम को 14 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी इलाके के जमुनापुर चौक से की गयी। मुंशी पर हथियार लाइसेंस के आवेदन को थानाध्यक्ष द्वारा सत्यापन कराने एवं सत्यापन के उपरांत उनको रुपये देने के नाम पर घूस की मांग की जा रही थी। इस संबंध में पीड़ित आफताब अंसारी ने निगरानी ब्यूरो के पटना मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के जांचोपरांत आरोप का सत्यापन कराते हुए डीएसपी गौतम कृष्ण के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की गयी।

निगरानी ब्यूरो ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ के बाद उनको मुजफ्फरपुर के विशेष निगरानी न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।