वीरता पुरस्कार के लिए नयी चयन समिति गठित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पटनास्वतंत्रता दिवस पर सात वीर जवानों को 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। गृह विभाग ने चयन समिति का पुनर्गठन किया है, जिसकी अध्यक्षता डीजी कुंदन कृष्णन कर रहे हैं। इसमें सीआईडी के आईजी और क्षेत्र में पदस्थ वरीयतम अधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति 14 जवानों का चयन कर गृह विभाग को अनुशंसा भेजेगी।

वीरता का परिचय देने वाले सात जवानों को प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर 51-51 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इन वीर जवानों के चयन को लेकर चयन समिति का पुनर्गठन किया है। डीजी (अभियान) कुंदन कृष्णन की अध्यक्षता में नयी चयन समिति गठित हुई है। इसमें सीआईडी के आईजी, आईजी मुख्यालय, क्षेत्र में पदस्थापित वरीयतम आईजी और क्षेत्र में पदस्थापित दो वरीयतम डीआईजी को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी 14 वीर जवानों का चयन कर उसकी अनुशंसा गृह विभाग को भेजेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


