ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनानिकाली गई महाशिवरात्रि संदेश यात्रा

निकाली गई महाशिवरात्रि संदेश यात्रा

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भूतनाथ द्वारा त्रिमूर्ति शिव जयंती शोभा यात्रा शुक्रवार को कांटी फैक्ट्री रोड के नजदीक से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल...

निकाली गई महाशिवरात्रि संदेश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 10 Feb 2018 01:35 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भूतनाथ द्वारा त्रिमूर्ति शिव जयंती शोभा यात्रा शुक्रवार को कांटी फैक्ट्री रोड के नजदीक से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा एनएमसीएच मेनरोड, भागवत नगर रोड, अमरनाथ मंदिर होते हुए सेवाकेंद्र पर समाप्त हुई। यात्रा में झांकी के रूप में शिव शंकर और लक्ष्मी नारायण की झलक लोगों को देखने को मिली। यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक परमात्म ज्ञान एवं शक्तियों का सत्य परिचय बताना था। शोभा यात्रा को रवाना वार्ड पार्षद पूनम शर्मा ने किया। इस मौके पर विभा दीदी, अजीत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें