BJP Youth Morcha to Host Regional Youth Conferences Across 14 Districts Starting September 10 भाजपा युवा मोर्चा का 14 जिलों में सम्मेलन, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBJP Youth Morcha to Host Regional Youth Conferences Across 14 Districts Starting September 10

भाजपा युवा मोर्चा का 14 जिलों में सम्मेलन

भाजपा युवा मोर्चा राज्य के 14 जिलों में क्षेत्रीय युवा सम्मेलन का आयोजन करेगा, जिसकी शुरुआत 10 सितंबर को गोपालगंज से होगी। मुख्य अतिथि सांसद तेजस्वी सूर्या होंगे। इसके अलावा, 17 सितंबर को पीएम मोदी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 8 Sep 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा युवा मोर्चा का 14 जिलों में सम्मेलन

भाजपा युवा मोर्चा का राज्य के 14 जिलों में क्षेत्रीय युवा सम्मेलन होगा। इसका शुभारंभ 10 सितंबर को गोपालगंज से होगा। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या मुख्य अतिथि होंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने सोमवार को पार्टी दफ्तर में मीडिया को बताया कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, सांसद अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज, डॉ. संजय जायसवाल, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन आदि नेतागण विभिन्न जिलों में आयोजित सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं, भाजयुमो नमो युवा रन का भी आयोजन करेगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को पटना में रक्तदान शिविर लगेगा। अगले दिन सभी 52 संगठनात्मक जिलों में रक्तदान शिविर लगेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।