ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासोशल मीडिया पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता : नित्यानंद

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता : नित्यानंद

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद नित्यानंद राय ने कहा है कि भाजपा के हरेक कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना होगा। मीडिया आज की जरूरत है। सरकार के काम को जनता के साथ जोड़ने का यह सशक्त माध्यम...

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता : नित्यानंद
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 03 Jul 2018 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद नित्यानंद राय ने कहा है कि भाजपा के हरेक कार्यकर्ता को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना होगा। मीडिया आज की जरूरत है। सरकार के काम को जनता के साथ जोड़ने का यह सशक्त माध्यम है।

भाजपा किसान मोर्चा की आईटी, सोशल मीडिया व मीडिया की एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं।

कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि बिहार में जैविक खेती करने वालों की संख्या बढ़ रही है। हमें सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक खेती की तकनीक और लाभ की जानकारी को साझा करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया के उपयोग में अफवाहों से भी बचना होगा। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में संगठन महामंत्री नागेन्द्र, सह संगठन मंत्री शिवनारायण महतो, विधायक मिथिलेश तिवारी, अरविंद शाही, संजीव यादव, अमरेश कुमार, शैलेंद्र सेंगर, राकेश कुमार सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें