BJP to Gather Suggestions from 1 Crore People for Election Manifesto बिहार चुनाव : एक करोड़ लोगों से पूछकर घोषणापत्र बनाएगी बीजेपी , रथ हुए रवाना, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBJP to Gather Suggestions from 1 Crore People for Election Manifesto

बिहार चुनाव : एक करोड़ लोगों से पूछकर घोषणापत्र बनाएगी बीजेपी , रथ हुए रवाना

भाजपा प्रदेश कार्यालय से रविवार को एक करोड़ लोगों के सुझाव लेने के लिए 'पेटियां रथों' को रवाना किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि 20 अक्टूबर तक सुझाव संग्रह अभियान चलाया जाएगा। यह रथ बिहार की 243 विधानसभाओं में जाएंगे और लोगों से सुझाव लेंगे। 

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 6 Oct 2025 07:52 AM
share Share
Follow Us on
बिहार चुनाव : एक करोड़ लोगों से पूछकर घोषणापत्र बनाएगी बीजेपी , रथ हुए रवाना

बिहार में भाजपा के घोषणा पत्र तैयार करने के लिए एक करोड़ लोगों के सुझाव लिये जाएंगे। इसके चलते लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय से रविवार को ‘पेटियां रथों को रवाना किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने झंडी दिखाकर इन रथों को रवाना किया। ये राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और लोगों से सुझाव लेंगे । इस मौके पर डॉ. जायसावल ने कहा कि मतदाताओं से सुझाव लेने के लिए सुझाव संग्रह अभियान की शुरुआत की जा रही है।

जायसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण और किसान के कल्याण के लिए धरातल पर बहुत सारे काम किया है।एनडीए की फिर से सरकार बने, इसके लिए हम मतदाताओं से घोषणापत्र के लिए सुझाव चाहते हैं। जनता बिहार विकसित बिहार बनाने के लिए वे अपना सुझाव देगी। घोषणापत्र के लिए एक करोड़ लोगों से 20 अक्तूबर तक सुझाव लिये जाएंगे। मौके पर मंत्री प्रेम कुमार, कार्यक्रम संयोजक सुरेश रूंगटा, विधानपार्षद देवेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रो. सीता सिन्हा, अमित प्रकाश बबलू, प्रभात कुमार, सूरज पांडेय आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।