ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाराजद-कांग्रेस एक परिवार तक सिमटे : नित्यानंद

राजद-कांग्रेस एक परिवार तक सिमटे : नित्यानंद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने राजद और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। कहा है कि दोनों दलों को जनता से कोई मतलब नहीं है। दोनों ही दलों के नेताओं का एकमात्र मकसद एक...

राजद-कांग्रेस एक परिवार तक सिमटे : नित्यानंद
पटना। हिन्दुस्तान ब्यूरोSat, 08 Dec 2018 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने राजद और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। कहा है कि दोनों दलों को जनता से कोई मतलब नहीं है। दोनों ही दलों के नेताओं का एकमात्र मकसद एक परिवार को आगे बढ़ाना है। 

ट्वीट कर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद और कांग्रेस एक परिवार से आगे कुछ सोच ही नहीं पाते हैं। जनता का हित इनकी प्राथमिकता में कहीं नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता होती है पहले देशहित और दलहित। भाजपा के कार्यकर्ता अंत में स्वहित की बात करते हैं। इससे साफ होता है कि भाजपा की तुलना में राजद और कांग्रेस की सोच क्या है। 

उन्होंने आगे कहा कि राजद-कांग्रेस के लोग पहले परिवार की चिंता करते हैं। इसके बाद फिर दल को आगे बढ़ाते हैं। जनता इनको समझ चुकी है। चुनावों में ऐसे दलों का सफाया तय है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें