महागठबंधन उम्मीदवार की हार तय : प्रभाकर
Mar 11, 2026 09:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि तेजस्वी यादव की कोशिशें बेकार जाएंगी, क्योंकि एआईएमआईएम और बसपा के विधायक उनके प्रलोभनों में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार की हार निश्चित है और पिछले घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए एआईएमआईएम के नेता सतर्क रहेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चाहे जितना कसरत कर लें, एआईएमआईएम और बसपा के विधायक उनके प्रलोभन में नहीं आएंगे। राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार की हार तय है। श्री मिश्र ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एआईएमआईएम के शीर्ष नेता पिछली घटना को नहीं भूलें होंगे, जब तेजस्वी यादव ने उनके पांच में से चार विधायकों को अपनी पार्टी में मिला लिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


