बंगाल चुनाव : भाजपा के स्टार प्रचारकों में बिहार के तीन नेता
Apr 05, 2026 09:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें बिहार के तीन नेता शामिल हैं: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय। ये नेता पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष नेताओं का नाम भी सूची में है।

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बनाये गये भाजपा के स्टार प्रचारकों में बिहार के तीन नेता शामिल हैं। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी शामिल है। ये सभी नेता पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। मालूम हो कि पार्टी ने 40 नेताओं की सूची जारी की है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेताओं के नाम शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


