भाजपा प्रदेश ओबीसी प्रवक्ता भरत चौरसिया राजद में शामिल
Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
भाजपा के ओबीसी प्रवक्ता भरत चौरसिया ने राजद में शामिल हो गए। राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने उनका स्वागत किया। राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि पार्टी में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग का सम्मान है। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने ओबीसी समाज के लिए कई कार्य किए हैं।

भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता भरत चौरसिया ने सोमवार को राजद में शामिल हो गए। राजद प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि राजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव ने अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। मौके पर राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि राजद में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों का सम्मान पहले से था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ओबीसी समाज के लिए कई काम किए हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


