BJP s Dr Pramod Kumar Chandra Vansi Accuses Congress of Hypocrisy After Manmohan Singh s Death मनमोहन प्रकरण में सस्ती राजनीति कर रही है कांग्रेस : प्रमोद, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBJP s Dr Pramod Kumar Chandra Vansi Accuses Congress of Hypocrisy After Manmohan Singh s Death

मनमोहन प्रकरण में सस्ती राजनीति कर रही है कांग्रेस : प्रमोद

भाजपा विधान पार्षद डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस मनमोहन सिंह के निधन पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक के लिए जमीन आवंटित की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 29 Dec 2024 06:05 PM
share Share
Follow Us on
मनमोहन प्रकरण में सस्ती राजनीति कर रही है कांग्रेस : प्रमोद

भाजपा विधान पार्षद डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने आरोप लगाया है कि मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहा रही है। रविवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जमीन आवंटित कर दी है, लेकिन कांग्रेस इस पर भी सस्ती राजनीति कर रही है। डॉ. मनमोहन सिंह जब जीवित थे तो कांग्रेस ने उनका कई बार अपमान किया। जब डॉ. मनमोहन सिंह योजना आयोग के उपाध्यक्ष थे तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था और विकास पर प्रेजेंटेशन दे रहे थे, तब राजीव गांधी ने इस आयोग को “जोकर आयोग” की उपाधि दे दी थी। राजनीति में अपराधियों की इंट्री रोकने के लिए मनमोहन सरकार संसद में अध्यादेश लायी तो राहुल गांधी ने सड़क पर ही अध्यादेश फाड़ दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।