Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBJP s Dilip Jaiswal Condemns Tejashwi Yadav s Comments on Modi s Mother

राजद को हार का डर सता रहा : जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सभा में पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस बात को कभी स्वीकार नहीं करेगी और राजद...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 21 Sep 2025 09:39 PM
share Share
Follow Us on
राजद को हार का डर सता रहा : जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सभा में शनिवार को भीड़ से कुछ लोगों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी की गई। बिहार की जनता इस बात को कभी स्वीकार नहीं करेगी। डॉ. जायसवाल ने रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राजद को अभी से हार का डर सताना शुरू कर दिया है। वह हताशा में है। यही कारण है कि तेजस्वी यादव इस तरह का वातवारण बना रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता इसका प्रतिकार करेंगे। बिहार की जनता राजद की इस राजनीति को कभी माफ नहीं करेगी।

मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि एफआईआर एक कानूनी व्यवस्था है। लेकिन, जनता की अदालत कभी इस हरकत को पसंद नहीं करेगी। उन्होंने राजद को कहा कि राजनीति करनी है तो करो, वोट की ताकत से आओ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।