तेजस्वी राघोपुर में किए गए कार्यों को बताएं : अरविन्द
भाजपा के प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर की जनता की चिंता नहीं करते। उन्होंने कहा कि यादव को यह बताना चाहिए कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए...

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि सामाजिक न्याय के स्वघोषित मसीहा तेजस्वी यादव बिहार की जनता की क्या चिंता करेंगे जिन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के जनता की चिंता ही नहीं है। उन्हें सिर्फ विधानसभा चुनाव के वक्त अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर की याद आती है। मंगलवार को जारी बयान में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव को राघोपुर में किए गए विकास कार्यों को बताना चाहिए। उपमुख्यमंत्री रहते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के विकास में क्या योगदान है, उन्हें बताना चाहिए। राघोपुर में कितनी सड़कें बनाई, कितने मेडिकल कॉलेज, अस्पताल खोले, कितने विद्यालय-कॉलेज राघोपुर में खोले, यह बताना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।