भाजपा अध्यक्ष ने नए मंत्रियों को दी बधाई
Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ ग्रहण पर बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने की उम्मीद जताई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार सरकार के नवगठित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आप सभी जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ‘विकसित भारत, विकसित बिहार’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


