पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्रसेवा का अनुपम आदर्श : सरावगी

Feb 11, 2026 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और संगठन का आदर्श है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन मानवता के कल्याण में प्रासंगिक रहेगा।

पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्रसेवा का अनुपम आदर्श : सरावगी

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समर्पण का अनुपम आदर्श है। उनका अंत्योदय दर्शन वंचितों के उत्थान के लिए पथ-प्रदर्शक है। सरावगी बुधवार को पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ‎ प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल की जो विचारधारा थी, उसको आगे बढ़ाने का काम देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरी पार्टी कर रही है।

मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन प्रासंगिक रहेगा। सामाजिक जीवन में एक नेता को कैसा होना चाहिए, भारत के लोकतंत्र और मूल्यों को कैसे जीना चाहिए, दीनदयाल उपाध्याय इसके भी बहुत बड़ा उदाहरण हैं। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। वे एक गंभीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे। ‎‎मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, राम कृपाल यादव, शंकर प्रसाद सिंह, प्रमोद चंद्रवंशी, समेत जीवेश मिश्रा, रोहित पांडे, त्रिविक्रम नारायण सिंह, सिद्धार्थ शंभू, अमृता भूषण राठौर आदि ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संजय सरावगी, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा आदि नेताओं ने राजेंद्र नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।