ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनायूपी में जदयू से कभी नहीं था भाजपा का गठबंधन : जायसवाल

यूपी में जदयू से कभी नहीं था भाजपा का गठबंधन : जायसवाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि हर दल से हर प्रदेश में गठबंधन हो यह जरूरी नहीं है। यह कोई पहली बार नहीं हो रहा...

यूपी में जदयू से कभी नहीं था भाजपा का गठबंधन : जायसवाल
हिन्दुस्तान टीम,पटनाTue, 25 Jan 2022 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि हर दल से हर प्रदेश में गठबंधन हो यह जरूरी नहीं है। यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश में कभी भी जदयू का भाजपा से गठबंधन नहीं रहा है। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों द्वारा यूपी में भाजपा की ओर से जदयू को गठबंधन को लेकर धोखे में रखने को लेकर पूछे गए सवाल पर ये बातें कही।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि जरूरी नहीं है कि हर गठबंधन सभी राज्यों में लागू हो। हर प्रदेश में पार्टी की अपनी इकाई है और उसकी अपनी आकांक्षाएं हैं। हर प्रदेश में स्वयं तय होता है कि किनके साथ गठबंधन करना है या नहीं करना है। उस प्रदेश की इकाई और राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करती है। इसके पहले भी हम अलग-अलग लड़े हैं। झारखंड में भी अलग लड़े थे। इससे बिहार का कोई मतलब नहीं है।

भूपेन्द्र यादव जल्द आकर करेंगे विप सीटों की घोषणा

उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन पूर्णत: एकजुट है और मजबूती से पांच साल पूरा करेंगे। भाजपा अपने तीनों सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चला रही है। बिहार विधान परिषद चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव जल्दी पटना आएंगे। इसके बाद जदयू के वरिष्ठ नेता एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। वही सीटों के बंटवारे की घोषणा करेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें