बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा : नितिन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद कहा कि वे अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने पिछले 20 वर्षों में अपने पिता के कार्यों को आगे बढ़ाने और प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के लिए काम करने की बात की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नितिन नवीन ने विधानसभा से अपने इस्तीफे के बाद कहा कि पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूंगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। श्री नवीन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर बांकीपुर, बिहार की जनता और कार्यकर्ता साथियों के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में पिताजी स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है।
बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने जब मुझे मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया, तब मुझे कई अहम फैसलों, नीतियों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सफलता मिली। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। जनता ने मुझे समस्याएं भी बताईं और उन समस्याओं के समाधान का रास्ता भी जनता ने ही दिखाया। कार्यकर्ताओं ने मुझे भाई, परिवार के सदस्य और अभिभावक के रूप में अंगुली पकड़कर इस मुकाम तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


