Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBJP Leader Sanjay Sarawagi Remembers Atal Bihari Vajpayee as a Unifying Politician and Cultural Visionary
अटल जी ने सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाया : संजय सरावगी

अटल जी ने सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाया : संजय सरावगी

संक्षेप:

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दिलों को जोड़ने वाले राजनेता और सांस्कृतिक दृष्टा बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने मैथिली भाषा को संविधान में शामिल कराया और पोखरण में परमाणु परीक्षण किया। 101वीं जयंती पर समारोह में हनुमान चालीसा का पाठ और गरीबों के बीच कंबल वितरित किया गया।

Dec 25, 2025 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी दिलों को जोड़ने वाले राजनेता थे। सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले युगद्रष्टा थे। साथ ही रामभक्त और हनुमान भक्त भी थे। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर देश को सैन्य शक्ति के क्षेत्र में विश्व की चौथी शक्ति बनायी। सरावगी गुरुवार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के तत्वाधान में वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर आयोजित प्रखरता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि अटल जी की वजह से हीं मैथिली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया, जिसके कारण बड़ी संख्या में छात्र यूपीएस में सफल हो रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर परिसर के बाहर जनता के द्वारा 1100 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। साथ ही गरीब लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। मौके पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो, रणवीर नंदन ने कहा कि अटल जी के लिए हिंदुत्व भारत की सांस्कृतिक चेतना, उसकी परंपराएं, उसकी सहिष्णुता और उसका मानवीय दृष्टिकोण था। वे अक्सर कहा कहते थे कि हिन्दुत्व भारत को जोड़ने वाली शक्ति है। इस दौरान विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा, बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, संस्कृत बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष भारती मेहता, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायण कुणाल आदि ने अपनी बातें रखी।