ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाभाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की : रघुवंश

भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की : रघुवंश

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कर्नाटक में भाजपा की भूमिका की जमकर आलोचना की और आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि देशभर के सभी गैर भाजपाई दल एकजुट...

भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की : रघुवंश
हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 17 May 2018 06:59 PM
ऐप पर पढ़ें

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कर्नाटक में भाजपा की भूमिका की जमकर आलोचना की और आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि देशभर के सभी गैर भाजपाई दल एकजुट होकर इसका विरोध करें।

उन्होंने पार्टी की ओर से इसके खिलाफ आंदोलन की घोषणा भी की। कहा कि शुक्रवार को राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को आमंत्रित किया जाएगा। डॉ. सिंह गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही है और लोकतंत्र का गला घोंट रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा पूर्व में एसआर बोम्मई केस में दिए गए निर्देशों की अवहेलना की जा रही है, लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही हैं। उन्होंने मांग की कि बिहार में भी सबसे बड़ी पार्टी को बुलाकर राज्यपाल सरकार बनाने का मौका दें। उन्होंने केंद्र से यह भी मांग की कि वह कर्नाटक के राज्यपाल को जल्द वापस बुलाएं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद विधायक व प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, राष्ट्रीय परिषद सदस्य भाई अरुण, उपेंद्र चंद्रवंशी, केदार यादव, मंजू सिंह एवं मो. इसराइल मंसूरी, मदन शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें