हमें उस परिवार में कमल खिलाना है, जहां अभी पार्टी नहीं पहुंची : सरावगी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को गैर राजनीतिक परिवारों के युवाओं को जोड़ने के अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पार्टी की स्थिरता और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की बात की। समारोह में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और 47 किलो लड्डू बांटे गए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि हमें उस परिवार में कम खिलाना है, जहां अभी पार्टी नहीं पहुंची है। कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गैर राजनीतिक परिवार के युवाओं को जोड़ने के अभियान में जुड़ें। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज बिहार बदल रहा है। बिहार के लोगों के लिए जो मन में बात थी, वह भी जल्द पूरी होगी। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह को वह संबोधित कर रहे थे।
मौके पर 47 किलो लड्डू बांटे गये और 47 दीप प्रज्वलित किये गये। साथ ही ढोल-नगाड़े बजाकर उत्सव के रूप में स्थापना दिवस मनाया गया। प्रदेश मुख्यालय को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा भी कार्यालय परिसर में फहराया। वहीं, राज्यभर में पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मना। सरावगी ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली सर्वसमावेशी है, सर्वस्पर्शी है, सर्वजन का हित करने वाली है।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज भाजपा का 47 साल हुआ है, लेकिन यह कामना है कि पार्टी अगले 4700 वर्ष तक जिंदा रहे। बिहार हो या देश, भाजपा अपने कमिटमेंट के साथ आगे बढ़ रही है। अंत्योदय की चर्चा करते हुए कहा कि आज पीएम मोदी इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा है। भाजपा की एक नीति और सिद्धांत है, जो इसके संगठन की संरचना में दिखता भी है।भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, सम्मानित हुएस्थापना दिवस पर पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में विजय गुप्ता, प्रकाश शर्मा, कृष्णा मोहन, प्रमोद सिंह, अर्जुन गुप्ता, अमरेंद्र बाजी, किरण शंकर, दिनेश पटेल, विश्वनाथ मुखिया, वीर बहादुर सिंह, चंद्रवंशी मुखिया, शिव प्रसाद सिंह, कपिलदेव प्रसाद, सीताराम राय, विश्वनाथ सिंह और श्याम नंदन प्रमुख थे। मौके पर गैर राजनीतिक परिवार से बड़ी संख्या में आये लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।मौके पर संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा समेत रूप नारायण मेहता, राकेश कुमार, अमृता भूषण, पवन जायसवाल आदि ने भी मनीषियों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा और धन्यवाद ज्ञापन सत्यपाल नरोत्तम ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


